बकेवर। थानाक्षेत्र के रूसी गांव में प्रेम विवाह करने वाली महिला का शव फंदे पर लटकता मिला। मायके पक्ष से पहुंचे परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

रूसी गांव निवासी सुधीर कश्यप पल्लेदारी करता है। उसने बताया कि वह काम पर बिंदकी शुक्रवार को गया था। काम पर जाने से पहले पत्नी पम्मी (22) ने मोबाइल घर में छोड़ने की बात कही। इसी बात पर विवाद हुआ। वह मोबाइल लेकर साथ चला गया। वह शाम को घर पहुंचा। कमरे में फंदे से पत्नी का शव लटका हुआ था। सूचना पर मृतका के मायके बिहार प्रांत नेवादा जिला मोबसीर थाने के बड़ही बगहा से पिता सुमन प्रसाद पहुंचे। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पिता ने बताया कि पुत्री की शादी दो फरवरी को की थी। शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर पुत्री की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि मायके पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। मोबाइल के विवाद में महिला ने फंदा लगाया है। दोनों ने प्रेम विवाह किया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें