हाईवे पर ललौली कस्बे में ओवरलोड मौरंग लदे ट्रक की कमानी टूटने से हुई समस्या
फोटो-27-ललौली में लगा गाड़ियों का लंबा जाम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बहुआ (फतेहपुर)। बांदा-कानपुर हाईवे पर ललौली कस्बे में ओवरलोड मौरंग लदे ट्रक की कमानी टूटने से आठ घंटे जाम में सैकड़ो वाहन फंसे रहे। इस दौरान यातायात पूरी तरह से बाधित रहा।
हाईवे पर ललौली कस्बे में सड़क जर्जर होने से अक्सर वाहन खराब होकर खड़े हो जाते हैं। कस्बे में शनिवार रात ट्रक खराब होने से शनिवार रात 10 से रविवार सुबह छह बजे तक करीब आठ घंटे जाम लगा रहा। जाम लगने से चिल्ला पुल से लेकर बंधवा तक सैकड़ों वाहन फंसे रहे। ट्रक ठीक होने के बाद जाम खत्म हो सका।
कस्बे के दुकानदारों रामौतार, सूरजपाल, दीपांशु, मुबारक खान, मुमताज खान, सुरेश, चंद्रबली, पंकज, भोला, अशोक कुमार, परवेज, दानिश आदि लोगों ने बताया कि ललौली से लेकर बहुआ कस्बे तक जाम की समस्या नासूर बनी हुई है। सड़क से बाइक, चार पहिया वाहनों से निकलना दूभर है। दिन भर रुक-रुक कर जाम लग जाता है। इससे पूरे क्षेत्रवासी परेशान हैं।
