इंपैक्ट

फोटो-17-बहुआ-ललौली मार्ग पर चंदौरा मोड़ के पास गड्ढों में गिट्टी डालकर बराबर करता रोलर और जेसीबी। संवाद

फोटो- 18- 10 दिसंबर को प्रकाशित खबर।

पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया काम, पखवाड़े भर में काम पूरा होने की उम्मीद

संवाद न्यूज एजेंसी

बहुआ। ओवरलोड वाहनों के आवागमन से ध्वस्त हुई बहुआ-ललौली सड़क पर मरम्मत का काम शुरू हो चुका है। मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढों को निर्माण सामग्री डालकर बराबर किया जा रहा है। कार्यदाई संस्था पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का दावा है कि गड्ढों की भराई का काम पूरा होते ही लोगों को सफर के दौरान हिचकोलों से राहत मिल जाएगी।

इसके अलावा ध्वस्त मार्ग पर भारी वाहनों से आए दिन लगने वाले जाम से होने वाली दिक्कतों से भी लोगो राहत मिलेगी। पीडब्ल्यूडी ने जेसीबी और रोलर लगाकर ध्वस्त सड़क के जानलेवा गड्ढों को भरना शुरू कर दिया।

दतौली यमुना पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद मार्च से प्रशासन ने भारी वाहन समेत छोटे वाहनों को बहुआ से रूट डायवर्जन कर बहुआ-ललौली मार्ग होते हुए चिल्लापुल से बांदा जनपद की ओर भेजना शुरू किया है। अभी भी दतौली पुल पर मरम्मत का काम चल रहा है।

उधर, बहुआ-ललौली मार्ग पर यातायात भार बढ़ जाने से आए दिन ललौली, गौरी, बंधवा और बहुआ कस्बे में जाम की समस्या बनी रहती है। भारी वाहनों के आवागमन से बहुआ-ललौली मार्ग भी पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। अमर उजाला ने जर्जर मार्ग पर लगने वाले जाम से संबंधित खबर कई बार प्रमुखता के साथ उठाया।

पीडब्ल्यूडी के जेई अरुण कुशवाहा ने बताया कि जर्जर बहुआ-ललौली मार्ग के गड्ढों को जेसीबी और रोलर की मदद से भरकर ठीक कराया जा रहा है। उन्होंने पखवाड़े भर में काम पूरा होने की उम्मीद जताई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *