किशनपुर। कस्बे की बैंक आफ बड़ौदा की शाखा से रुपये लेकर बीसी संचालक के सहयोगी से 3.80 लाख रुपये बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिए। घटना की सूचना पर एएसपी और स्थानीय पुलिस पहुंची। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। दो दिन पहले भी कस्बे में डिकी तोड़कर चार लाख रुपये ठेकेदार के बदमाश चुरा ले गए थे।

थाना क्षेत्र के रग्घूपुर मजरे गढ़ा गांव निवासी रितेश त्रिपाठी बीसी संचालक है। बीसी का खाता कस्बा स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में संचालित होता है। संचालक ने रुपये निकालने के लिए सहयोगी दीपक सोनी को चेक देकर बैंक भेजा। बैंक से दीपक भतीजे अभिषेक को लेकर रुपये निकालने गया। 3.80 लाख रुपये निकाले और अभिषेक को बैग दे दिया। एकडला गांव के पास बाइक सवार पहुंचे थे। दीपक के मुताबिक बैंक से बाइक सवार दो लोगों ने पीछा किया। एकडला गांव के पास अपाचे सवार दो युवकों ने बाइक रोकवाई। भतीजे अभिषेक से बैग छीनकर कस्बे की ओर भाग निकले। दीपक ने पहले संचालक को सूचना दी। इसके बाद पीआरवी पहुंची। पीआरवी ने आसपास जांच की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एएसपी विजय शंकर मिश्रा और खागा सीओ पहुंचे। एएसपी ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *