फोटो 43- फाइल फोटो मृतक महेश

फोटो 44 – क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक

फोटो 45- हादसा करने वाली बोलेरो

बोलेरो की टक्कर से बाइक फूफा,भतीजे की मौत के बाद हंगामा

– बाइक सवार तीसरा युवक घायल

– चालक को पकड़ने की मांग पर एक घंटे शव नहीं उठाने दिया

संवाद न्यूज एजेंसी

विजयीपुर। घर से मेला देखने जा रहे बाइक सवारों को रविवार शाम सामने से बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में फूफा और भतीजे की मौत हो गई। बाइक सवार तीसरा युवक घायल हुआ। परिजनों ने चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा किया।

करीब एक घंटे तक शव नहीं उठाने दिया। चालक को पकड़ने का आश्वासन देकर पुलिस शव कब्जे में ले सकी। राधानगर थाना क्षेत्र के अंदौली निवासी सूरजपाल (65) किशनपुर थाना क्षेत्र के इटरौरा गांव के लोची का डेरा रिश्तेदार के घर गया था। फूफा को भतीजा महेश (21) अपने साथी रमेश (20) के साथ नरैनी रामलीला और मेला दिखाने शाम को ले जा रहा था। गांव के बाहर गंदा नाला के पास सामने आ रही बोलेरो ने बाइक सवारों को टक्कर से मार दी। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर सूरजपाल और महेश को मृत पाया। घायल रमेश को सीएचसी भेजा। सूचना पर परिजन पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। चालक को पकड़ने की मांग की। चालक बोलेरो छोड़कर मौके से भाग निकला था। प्रभारी निरीक्षक जेपी शाही पहुंचे। उन्होंने चालक को जल्द पकड़ने का आश्वासन देकर शांत किया। करीब एक घंटे बाद पुलिस शवों को कब्जे में ले सकी। बाइक चालक का हेलमेट मौके पर नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो 36-फाइल फोटो मृतक अशोक कुमार शर्मा

सड़क हादसे में फर्नीचर कारीगर की मौत, पुत्री व पौत्र घायल

– बाइक में किसी वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

चौडगरा। कानपुर से शहर आ रहे बाइक सवार फर्नीचर कारीगर और उसकी पुत्री, पौत्र रविवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में कारीगर की मौत हो गई। पुत्री और पौत्र घायल हुए। हादसा करने वाले वाहन का पता नहीं लग सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों का कानपुर हैलट रेफर किया गया है।

कानपुर बर्रा निवासी अशोक कुमार शर्मा (62) फर्नीचर कारीगर था। वह रविवार दोपहर बाइक से पौत्र अभिषेक शर्मा (14) व बेटी पूनम शर्मा (19) को लेकर फतेहपुर जा रहे थे। कल्यानपुर थाना क्षेत्र हाइवे पर चौडगरा ओवरब्रिज पर किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरने से घायल हो गए। बाइक चालक अशोक कुमार शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया। डाॅक्टर ने दोनों घायलों को कानपुर हैलट रेफर किया। मृतक के चार पुत्र राजू शर्मा, संजीव शर्मा, मोहित शर्मा, प्रदीप शर्मा हैं। वह बेटों के साथ पत्नी शिवदेवी को भी पीछे छोड़ गए हैं। पुलिस को मौके से क्षतिग्रस्त हालत में हेलमेट मिला है। थानाध्यक्ष आनंदपाल सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र राजू शर्मा ने तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सड़क हादसों में मामा-भांजा समेत पांच घायल

बकेवर/बहुआ। बकेवर थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे पर फुटहा पुल के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार मनोज कुमार रविवार को घायल हो गया। उसे जहानाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायल कानपुर देहात अकबरपुर निवासी है। घायल मनोज हेलमेट लगाए हुए था। उधर, ललौली थानाक्षेत्र के सुजानपुर गांव गांव निवासी बाइक सवार सूरज कुमार पासवान (25) की गांव के मोड़ पर सामने से आ रहे बाइक सवार मातादीन पासवान (48) से भिड़ंत हो गई। मातादीन असोथर थाने के विधातीपुर निवासी है। दोनों हादसे में घायल हो गए। गाजीपुर थाना क्षेत्र के मवइया निवासी सोनू अपने मामा मंजीत निवासी मर्दनपुर थाना बिंदकी के साथ घर जा रहा था। सदर कोतवाली क्षेत्र के अादमपुर के पास ई-रिक्शा की टक्कर से दोनों घायल हो गए। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें