संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:57 AM IST
– तीन माह से कर रहा था पीछा, शांति भंग की कार्रवाई हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। महिला वन दरोगा से छेड़खानी के मामले में कोतवाली पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है।
आरोपी करीब तीन माह से महिला वन दरोगा का पीछा कर रहा था। एक बार चेतावनी देकर छोड़ जाने के बाद भी दरोगा का कुछ दिनों बाद फिर पीछे करने लगा। महिला वन दरोगा ने प्रताड़ित होने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस ने आरोपी का शांति भंग में चालान किया है। महिला वन दरोगा ने बताया कि उनके आवास सिविल लाइन इलाके में है। वह आवास से सुबह घूमने जाती हैं। उनके करीब 6 माह से सुशील सोनी निवासी मुराइन टोला पीछा करता है। उसका नर्सरी में काम करने वाले श्रमिकों से कई बार मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी लिया।
उसके बारे में गलत अफवाह फैलाने लगा। इसका पता लगने पर उसने सुशील से करीब छह माह पहले पूछताछ की। तभी वह भाग निकला। करीब तीन माह पहले से फिर पीछा करने लगा। आरोपी से मानसिक रूप से प्रताड़ित हो चुकी है। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। उसका शांति भंग में चालान किया गया है।