फतेहपुर। त्योहारों के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से चल रहे निरीक्षण अभियान में शनिवार को टीम ने खागा स्थित मिठाई की दुकानों में छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने किशनपुर के मुरारी स्वीट हाउस से पेड़े का एक नमूना भरा। इसके अलावा नौबस्ता रोड पर स्थित पंडित जी स्वीट हाउस से खोवा का सैंपल लिया। दोनों सैंपल को जांच के लिए गोरखपुर स्थित लैब भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद प्रतिष्ठान स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार, अरविंद कुमार सिंह, रामबाबू मौजूद रहे। संवाद
