संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर

Updated Mon, 20 Nov 2023 12:51 AM IST

फोटो-10-टैंपो के पीछे खड़ी सवारियां। संवाद

-क्षमता से अधिक अंदर व बाहर खड़ी करते हैं सवारियां

संवाद न्यूज एजेंसी

किशनपुर। क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठाकर दौड़ते टेंपो यातायात नियमों की धज्जियां उड़ने के साथ लोगों की जान से खेल रहे हैं। थाना क्षेत्र के कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों तक निजी बसों का संचालन केवल सुबह होने के कारण यहां पर खटारा टेंपो फर्राटा भर रहे हैं।

टेंपो में स्कूली बच्चों और क्षेत्रीय लोगों के लिए लटक कर चलना मजबूरी बन गई है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। किशनपुर से विजयीपुर, चंदापुर से खागा, मंडौली से विजयीपुर, गंज से खागा, ब्योंटी से खागा आदि मार्गों पर संचालित टेंपो व अन्य वाहन यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। क्षमता से अधिक सवारी भरने के बाद पीछे एंगल पर भी सवारियां खड़ी करते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें