धाता। धाता इंटर कालेज में गुरुवार को दो दिवसीय जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें जूनियन एवं सीनियर वर्ग के बालक, बालिकाओं ने दौड़, जंप, डिस्कस थ्रो प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

धाता इंटर कालेज में सीनियर वर्ग बालक वर्ग में लंबी कूद में अजीत कुमार धाता इंटर काॅलेज ने प्रथम, विवेक सिंह ग्राम दर्शन इंटर काॅलेज द्वितीय रहे। भाला फेंक में नीरज कुमार अढौली इंटर काॅलेज पहला, उस्मान डेंडासई ने दूसरा पाया। 100 मीटर दौड़ में विवेक कुमार धाता इंटर काॅलेज प्रथम, विवेक सिंह ग्राम दर्शन काॅलेज दूसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग बालिकाओं में 100 मीटर दौड़ में धाता काॅलेज की राधिका पाल प्रथम, बेलाई इंटर काॅलेज की कौशल्या देवी ने दूसरा स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ में कौशल्या देवी प्रथम, धाता काॅलेज की नीलू ने दूसरा स्थान पाया। डिस्कस थ्रो में मेमोरियल काॅलेज की अनूपा ने पहला, धाता कालेज की राधिका पाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *