बहुआ। ललौली कस्बे में बांदा-कानपुर हाईवे पर गुरुवार रात ट्रक और डंपर खराब हो जाने से रात नौ बजे से शुक्रवार सुबह सात बजे तक बंधवा से चिल्ला पुल तक लंबा जाम लगा रहा। जाम में बड़ी संख्या में मौरंग, गिट्टी लोड डंपर, ट्रक, रोडवेज बसों समेत चार पहिया वाहन फंसे रहे।
बांदा-कानपुर हाईवे बिंदकी से लेकर चिल्ला पुल और बंधवा से लेकर बहुआ तक ओवरलोड वाहनों के आवागमन से मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। दतौली पुल की मरम्मत के चलते बहुआ से रूट डायवर्जन कर वाहनों को बंधवा, ललौली होकर चिल्लापुल से निकाला जा रहा है। वाहनों का दबाव बढ़ जाने से दिनरात जाम की समस्या बनी रहती है। गुरुवार रात नौ बजे ललौली कस्बे में ट्रक और डंपर बिगड़ जाने से रात भर लंबा जाम लगा रहा। सुबह सात बजे वाहन हटाने के बाद करीब 10 घंटे बाद जाम खुल सका।
