फोटो 32- रविशंकर उर्फ सोनू लोधी की फाइल फोटो

फोटो33 – घटना से बेहाल परिजन

फोटो 34- इसी कुएं में डूबा बच्चा

– खेत काटने में व्यस्त रहे परिजन बच्चा हो गया था गुम

संवाद न्यूज एजेंसी

थरियांव। परिवार के लोग फसल की कटाई में व्यस्त रहे, इस बीच बच्चा लापता हो गया। काफी तलाश के बाद रविवार रात बच्चे का कुएं से शव बरामद हुआ। घटना से परिजनों का हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

थाना क्षेत्र के चौकीदार का पुरवा मजरे रामपुर थरियांव निवासी जागेश्वर लोधी ने बताया कि वह रविवार शाम पत्नी सुमन और बेटे रविशंकर उर्फ सोनू (3) के साथ खेत गया था। वह पत्नी के साथ धान की फसल काटने में व्यस्त हो गया। बेटा इधर-उधर खेलकूद रहा था। करीब एक घंटे बाद बच्चा खेत से गायब था।

खेत से कुछ दूर दुर्गा प्रतिमा पंडाल लगा है। यहां मुंडन संस्कार का भी आयोजन था। उसने सोचा बच्चा खेलते-खेलते किसी जगह घूमने गया होगा। घर भी जाने की संभावना थी। करीब शाम छह बजे पत्नी परिजन घर लौट तो पता चला कि बच्चा घर नहीं पहुंचा। उसकी खोजबीन चालू की गई। कहीं पता नहीं लगा। परिजनों ने पुलिस को शाम करीब साढ़े छह बजे सूचना दी। पुलिस ने खेत का निरीक्षण किया।

खेत के आसपास खोजबीन चालू की। कुछ दूर सुरेश के खेत पर बोरवेल का कुआं दिखा। पुलिस को बच्चे के कुएं में गिरने की आशंका हुई। पुलिस दमकल को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने कुएं में कांटा डालकर रेस्क्यू चालू किया। करीब रात नौ बजे शव कुएं में उतराया। शव को बाहर निकाला गया। बच्चे का शव देखकर ग्रामीणों की गमगीन हो गए।

गांव में प्रतिमा पंडाल में शांति छा गई। बेटे के शव से मां सुमन लिपटकर बिलखती दिखी। बच्चा तीन भाइयों में सबसे छोटा भाई था। उसके दो भाई उदयराज और बुधराज हैं। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बच्चा कहीं जाते समय सपाट कुएं में गिरा है। पानी में डूबने से बच्चे की मौत हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें