संवाद न्यूज एजेंसी

खागा। पुरइन गांव के जंगल में तांत्रिक रामदुलारे पाल उर्फ बालकदास की हत्या के आरोपी अरविंद सिंह यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शराब के लिए 100 रुपए न देने की वजह से आरोपी ने हत्याकांड को अंजाम दिया है।

खागा कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मयाराम का पुरवा निवासी अरविंद सिंह यादव 21 अक्तूबर की शाम पुरइन मोड़ के पास स्थित मोनू विश्वकर्मा की फर्नीचर की दुकान के पास शराब पीकर बैठा था। इसी जगह से तांत्रिक रामदुलारे पाल उर्फ बालकदास गुजर रहा था। पूर्व परिचित होने के कारण अरविंद ने रामदुलारे से शराब पीने के लिए 100 रुपये मांग थे। रामदुलारे पाल ने रुपये देने से मना किया।

उनसे अरविंद जबरदस्ती करने लगा और उनकी जेब टटोलनी शुरू कर दी। रामदुलारे ने विरोध किया और वहां से जाने लगा। पीछे से फिर अरविंद पहुंचा। इससे नाराज होकर रामदुलारे ने गाली-गलौज कर दी और कमंडल उठाकर मारने की बात कही। इससे नाराज अरविंद ने कमंडल छीन लिया और रामदुलारे के सिर पर प्रहार किया। रामदुलारे का सिर फट गया और वह वहीं गिर गए।

यह देख अरविंद ने कमंडल में पड़े स्टील गिलास को निकाला। पैर के दबाकर गिलास को धारदार हथियार बना लिया। गिलास से रामदुलारे के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। कमंडल और गिलास लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने अरविंद के पास से कमंडल ग्लास आदि चीजें बरामद की है। कोतवाल ने बताया कि हत्यारोपी को जेल भेजा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *