संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:43 AM IST
– एक सप्ताह पहले बस अड्डा परिसर में हंगामे करने का वायरल हुआ था वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। एक सप्ताह पहले बस अड्डा परिसर में शराब पीकर हंगामा और गाली गलौज कर विवाद करने के आरोप में संविदा चालक की सेवा समाप्त कर दी गई। घटना के वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर एआएम ने जांच के बाद कार्रवाई की है।
शहर के ज्वालागंज बस स्टेशन से 17 अक्तूबर को एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें संविदा चालक मोहल्ला रेडईया आबूनगर निवासी संदीप कुमार नशे की हालत में दिखा है। वह गाली-गलौज कर लोगों से विवाद कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। एआरएम विपिन अग्रवाल ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेकर जांच की गई। इसके अलावा चालक से स्पष्टीकरण लेकर उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
