फतेहपुर। शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि दुष्कर्म से महिला गर्भवती हुई और एक बच्चे को जन्म दिया। महिला ने एसपी से शिकायत की है। एसपी के आदेश पर जहानाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

कानपुर के थाना नरवल क्षेत्र के एक गांव की महिला के पति की मौत शादी के एक साल बाद हो गई थी। वह मामा की लड़की की गोदभराई में किशनपुर थाना जहानाबाद जिला फतेहपुर आई थी। यहां उसकी मुलाकात किशनपुर गांव के सोनेलाल से हुई थी।

शादी का झांसा देकर उसे अपने घर ले गया। जहां करीब 20 दिन तक रखा। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने पर शादी का दबाव बनाया। सोनेलाल ने शादी से इन्कार कर दिया। उसकी मां ने भी उसके साथ मारपीट की। रुपये देने पर शादी करने की बात कही। वह एक बच्चे की मां बन गई है। महिला थानाध्यक्ष कांती सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *