फतेहपुर। विभिन्न स्थानों पर सड़क हादसों में 15 लोग घायल हो गए। हुसैनगंज थानाक्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव निवासी पिंटू मौसेरी बहन मालती निवासी कमालीपुर को बाइक से घर छोड़ने जा रहा था। बिलंदा के पास एक बाइक से भिड़ंत हो गई। भाई-बहन और सामने से आ रही बाइक पर सवार प्रेम, सुनील निवासी बड़नपुर थाना राधानगर घायल हो गए।
मलवां थानाक्षेत्र के चखेड़ी गांव निवासी अजमेरी व छोटू बाइक से शाह जा रहा थे। भैंसाही के पास नीलगाय से टकरा गए। दोनों घायल हो गए। थरियांव थानाक्षेत्र के आमापुर भदोइया निवासी सूरज बहन के घर हुसैनगंज क्षेत्र के शकूलपुर गांव गया था। जहां से आठ वर्षीय भांजे अंकित को बाइक से लेकर जा रहा था। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौली के पास डीसीएम की टक्कर से दोनों घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
थरियांव थानाक्षेत्र के बिलंदा निवासी रामलखन पाल पुत्र जयदीप पाल के साथ चित्रकूट से लौट रहे थे। बीबीहाट के पास बाइक फिसलने से दोनों घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। थरियांव थानाक्षेत्र के हरियापुर निवासी शिवकुमार कस्बे के पास बाइक से फिसलकर घायल हो गया। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुगौली रेलवे क्रॉसिंग के समीप बाइक और स्कूटी की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार महरहा निवासी अखिलेश घायल हुआ। स्कूटी सवार को चोट नहीं आई।
खागा कोतवाली क्षेत्र के चक सलेमपुर गोली निवासी मिथुन प्रसाद बाइक से किशनपुर से घर आ रहा था। गढ़वा व सिलमी गांव के बीच नदी में बाइक समेत अनियंत्रित होकर नदी में गिरा। गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला। जलालपुर इटौली गांव निवासी महेश कुमार बाइक से कढ़ीवा आ रहा था। बाइक से रास्ते में गिरकर घायल हुआ। कल्यानपुर थाने के जलाला निवासी पिंटू अपने साले जितेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के चुरामन खेड़ा ससुराल आ रहा था। ससुराल के पास बाइक फिसलने से साले-बहनोई घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
