फतेहपुर। विभिन्न स्थानों पर सड़क हादसों में 18 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दूधीकगार मोड़ पास ट्रक अनयंत्रित होकर पलट गया। हादसे की सूचना पर पीआरवी पहुंची। ट्रक में फंसे रायबरेली जिला के चालक दुर्गेश, आजाद, अजय पांडेय को सुरक्षित बाहर निकाला।
बिंदकी कोतवाली के जाफराबाद मोड़ के पास कोरसम निवासी गुलाब सोनकर, मोहित सोनकर, बउवन कोरी बाइक गिरने से घायल हो गए। बिंदकी फिरोजपुर निवासी नीरज और राजा बाइक से घर जा रहे थे। बरदरा मोड़ पर लोडर की टक्कर से दोनों घायल हो गए। थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा कस्बा निवासी सुंदर दोपहर को खेत से घर खाना खाने जा रहा था। सवंत निवासी बाइक सवार राधेश्याम सुंदर को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार और सुंदर घायल हो गए।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा के पास बाइकों की भिड़ंत में थरियांव थानाक्षेत्र के रामपुर भदोइया निवासी राजबेटी और उनका पुत्र शुभम सिंह घायल हो गए। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आंबी निवासी राजू बाइक से शहर आ रहा था। थरियांव थाना क्षेत्र के सुधवां के पास बाइक अनियंत्रित होने से गिरकर घायल हो गया।
बांदा जिला बबेरू थाना क्षेत्र के पवईया निवासी कमल कुमार अपनी पत्नी पूनम के साथ बाइक से कानपुर गए थे। घर लौटते समय जिला कारागार के पास कार की टक्कर से दंपती घायल हो गए। सहिली प्रतिनिधि के अनुसार राधानगर क्षेत्र के मुचुवापुर के पास बाइकों की भिड़ंत में धर्मेंद्र कुमार पटेल उर्फ नेता, शनि कुमार, प्रदीप कुमार घायल हो गए। तीनों बाइक से सहिली से घर लौट रहे थे।
