संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर

Updated Tue, 15 Aug 2023 01:08 AM IST

अमौली। सराफा की दुकान से दो महिलाओं ने 30 ग्राम सोने के जेवर चोरी कर लिए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हुई। पुलिस महिलाओं की फोटो वायरल कर जांच में जुटी है। सराफ दुकानदार ने महिलाओं के बारे में सूचना देने वाले को 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली कस्बा निवासी प्रियांशू ओमर की घर के पास सराफा की दुकान है। वह शनिवार दोपहर बहन दिव्या को दुकान में बैठाकर किसी काम से चले गए थे। बताया कि दोपहर करीब 11 बजकर 35 मिनट पर तीन महिलाएं दुकान पर पहुंची। एक महिला पहले अंगूठी बेचने आई थी। दिव्या ने अंगूठी पीतल की बताकर खरीदने से मना कर दिया। महिला कुछ देर बाद चली गई। दो महिलाएं बैठी रहीं। महिलाओं ने नए डिजाइन की अंगूठी की मांग की। दिव्या जेवर निकालने के लिए दूसरी ओर घूमी।

इसी दौरान एक महिला ने काउंटर में हाथ डालकर नाक की नथ की डिब्बी गायब कर दी। हाथ डालने का अहसास होने पर दिव्या ने महिला को टोका भी। कुछ देर बाद महिलाएं चली गई। प्रियांशू ने बताया कि दुकान बंद करते समय माल का मिलान किया। तभी जेवर चोरी का पता लगा। सीसीटीवी फुटेज में एक महिला काउंटर की ओर झुककर कुछ उठाती दिखी है। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दुकान और आसपास के फुटेज देखे। कई जगहों पर महिलाएं कैमरे में कैद दिखी। महिलाएं अंतिम बार सेंट्रल बैंक के कैमरे में बस अड्डे की ओर जाती दिखी। पुलिस को आशंका है कि गैग दूसरे जिले का हो सकता है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *