संवाद न्यूज एजेंसी
औंग। थानाक्षेत्र के गुधरौली हाईवे पर ट्रक से सरिया चुराकर बेचने वाले चालक और खरीदार को पुलिस ने जेल भेजा है। पुलिस ने मुकदमा फैक्टरी प्रबंधन की ओर दर्ज किया है।
मलवां थाना क्षेत्र के सौंरा स्थित सरिया फैक्टरी से चालक 39.970 टन सरिया लादकर कन्नौज को निकला था। ट्रक भाड़ा लादने न्यू एके ट्रांसपोर्ट टीपी नगर कानपुर से पहुंचा था। सरिया लादने वाला औरैया के बेला थाना क्षेत्र हरदों गांव का ट्रक चालक कुलदीप यादव गुधरौली गांव के ओम सिंह को बेच रहा था। प्रभारी निरीक्षक विद्या यादव ने चालक व खरीदार को पकड़ा था। सरिया फैक्टरी कंपनी सिक्योरिटी ऑफिसर नाहर सिंह ने रविवार को सरिया चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालक और खरीदार को जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों से पांच क्विंटल सरिया बरामद की गई है।
