फोटो-40-विजेताओं खिलाड़ियों को दिया गया शील्ड। संवाद
– महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई खेल प्रतियोगिता
फतेहपुर। शहर के महर्षि विद्या मन्दिर सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल में रोप स्किपिंग स्पीड, ड्रोप स्प्रिंट, फ्री स्टाइल, डबल डच, स्पीड रिले, अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें कानपुर, लखीमपुर, शाहजहांपुर, वाराणसी, लखनऊ, पीलीभीत और शहर के प्रतिभागियों ने सभी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार इवेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, व्यापार मण्डल अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, रोप स्किपिंग चैम्पियन संजय कुमार तिवारी और प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने किया। स्पीड रिले अंडर 14 प्रतियोगिता में स्कूल की श्रद्धा सिंह ने गोल्ड मेडल, शगुन कनौजिया ने सिल्वर और अन्नू तिवारी ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया। अंडर 17 में सीएचएस स्कूल कानपुर की हृषिता ने गोल्ड मेडल, महर्षि के अनख मिश्रा ने सिल्वर और दीपाली शुक्ला ने ब्रांज मेडल जीता। अन्डर 19 में रितु यादव ने गोल्ड मेडल और शिखा यादव ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। अन्डर 14 स्पीड स्प्रिंट में अन्नू तिवारी ने गोल्ड मेडल और आयोनिजा ने सिल्वर मेडल पाया। इसी तरह अन्डर 14 छात्र में समर्थ ने गोल्ड,आदित्य ने सिल्वर और श्रेयांश सिंह ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया। अन्डर 17 में गुरुनानक इंग्लिश स्कूल वाराणसी के आयुश सिंह ने गोल्ड मेडल सीएचएस के अंकित सिंह ने सिल्वर और महर्षि के यश शुक्ला ने ब्रांज मेडल जीता। अन्डर 19 डबल अन्डर में केन्द्रीय विद्यालय शाहजहांपुर के मो. अरीब ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज मेडल दे कर पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया। संवाद
