संवाद न्यूज एजेंसी

फतेहपुर। सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रघुवंशपुरम में कक्षा 11 में पढ़ने वाले दो छात्र मंगलवार शाम से लापता हैं। पुलिस मान रही है कि दोनों कहीं घूमने निकले होगें। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।

गाजीपुर थाना क्षेत्र के कुड़वारी गांव निवासी गोरेलाल यादव का पुत्र रवि और मलवां थाना क्षेत्र के तारापुर निवासी गोरे सिंह का पुत्र उत्कर्ष सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज रघुवंशपुरम में पढ़ते है। कॉलेज के पास ही रवि बहन के साथ रहता है। उत्कर्ष जयरामनगर में रहता है। रवि चौक जाने की बात कहकर घर से निकला। उधर, घर से उत्कर्ष दोस्त की बर्थ डे पार्टी में जाने को निकला। दोनों रात को घर नहीं पहुंचे। बुधवार सुबह परिजन कॉलेज पहुंचे। गोरेलाल यादव ने बताया कि कॉलेज से पता लगा कि दोनों तीन बजे निकले थे। कैमरे में दोनों हंसते हुए बाहर आए हैं। खोजबीन के बाद परिजनों ने बुधवार दोपहर थाने में सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि दोनों कहीं घूमने जा सकते हैं। रवि अपनी बहन से 500 रुपये ले गया है।

बहनोई के घर से छात्र लापता

फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निवासी रामकरन का 11 वर्षीय पुत्र अनूप मलवां थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव में रहने वाले जीजा प्रमोद कुमार के घर में रहकर पढ़ाई करता है। प्रमोद ने बताया कि साला मंगलवार शाम घर से साइकिल लेकर बाजार गया था। इसके बार घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन की गई। उसका कोई पता नहीं लगा। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर किशोर की तलाश में जुटी है। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *