
fatehpur road accident
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर जिले के तीन परिवारों में हादसे से मातम छा गया। तीनों की एक साथ मौत से आसपास के लोगों की भी आंख नम दिखीं। अपनों के खोने के दर्द में परिजन विलाप करते दिखे। आसपास कोई फोटो वीडियो बनाते दिखा, तो आपा खोते नजर आए। सच ही है जिस पर दुखों का पहाड़ टूटता है, उसे कुछ भी नहीं सूझता है।
आबूनगर के होम्योपैथ डॉक्टर संजय सचान स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं। उनकी सरकारी व गैरसरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं के लोगों से अच्छे संबंध हैं। बेटे मयंक की सगाई में सभी पहुंचे थे। अचानक लोग सुबह हादसे में मयंक की खबर सुनकर हैरत में पड़ गए। संचालक संजय का मयंक इकलौता पुत्र था।