Father and brother arrested for owner killing in Shahjahanpur

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 23 वर्षीय युवती की हत्या कर शव जिंदपुरा के जंगल में फेंकने की घटना में पुलिस ने खुलासा कर दिया। रिश्तेदार से संबंध होने की जानकारी पर पिता और भाई ने युवती की दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी थी। शव को ठिकाने लगाने के बाद में पड़ोसियों पर आरोप लगा दिया। पिता पर शक की सुई घूमने के बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

आठ मई को युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया था कि सात मई की रात 11 बजे अपनी मां से शौच जाने की बात कहकर घर से निकली बेटी घर नहीं लौटी। 11 मई को उसका शव जिंदपुरा के जंगल में पड़ा मिला था। इसके बाद पड़ोसी मुकेश, बालकराम, कुंदन लाल, सेठपाल, अर्जुन, प्रेमचंद्र, सुमित के खिलाफ पुरानी रंजिश में अपहरण के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। 

किसान आंदोलन का असर: फिर 24 ट्रेनों का बदला रूट… एक महीने से 80 गाड़ियों का संचालन गड़बड़ाया

एसपी सिटी संजय कुमार के निर्देशन में सीओ सदर अमित चौरसिया, एसओजी व थाना पुलिस ने मामले की विवेचना की। पुलिस ने शक के आधार पर मृतका के पिता से पूछताछ की तो उसने सारा राज खोल दिया। पुलिस ने मृतका के पिता व भाई को गिरफ्तार कर लिया है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें