बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बड़ागांव में निर्माणाधीन मकान की छत पर पड़ा बिजली का तार हटाते समय पिता-पुत्र को करंट लग गया, जिससे दोनों की मौत हो गई। 



father and son died due to electric shock in Bareilly

पिता-पुत्र के फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के बड़ागांव में बुधवार को करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसा निर्माणाधीन मकान की छत पर पड़ी बिजली केबल को हटाते वक्त दोपहर 12 बजे हुआ। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। 

Trending Videos

बड़ागांव निवासी राजपाल (48) गुलड़िया स्टैंड के पास जूस का ठेला लगाते थे। उनका बेटा सोमपाल उर्फ बबलू (22) भी काम में सहयोग करता था। राजपाल के मकान का निर्माण चल रहा है। उनके मकान की छत से कुछ घरेलू बिजली लाइन गुजर रही हैं। दोपहर 12 बजे पिता-पुत्र निर्माणाधीन मकान की छत पर बिजली केबल को हटा रहे थे। इसी दौरान राजपाल करंट की चपेट में आ गए।

बेटे सोमपाल ने उनको बचाने की कोशिश की तो दोनों झुलस गए। परिवार और गांव के लोग उनको आनन-फानन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। राजपाल की छोटी बेटी और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव का माहौल भी गमजदा हो गया है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *