father and son died while condition of mother and daughter critical after bike collided with tractor In Etah

Accident Demo
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के एटा में बुधवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि, मां-बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घरवालों को जानकारी दी गई है।

हादसा मिरहची थाना क्षेत्र के एटा-कासगंज रोड पर रामई गांव के पास हुआ। जालौन जिले के सियारी थाना थाना क्षेत्र के माधवगढ़ निवासी पर्वत सिंह (33) अपनी पत्नी और बेटे आशिक (10) और बेटी के साथ जा रहे थे। उनकी बाइक आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी। 

इससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां जांच के बाद चिकित्सक ने पर्वत और आशिक को मृत घोषित कर दिया। साथ ही बाइक सवार मां-बेटी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें