मैनपुरी के भोगांव में स्कूटी से लौट रहे पिता-पुत्र को कैंटर ने चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।


Father and Son Killed in Gas Tanker Collision in Bhogaon Scooter Hit from Behind

मैनपुरी हादसा
– फोटो : संवाद



विस्तार


मैनपुरी के भोगांव में गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की हो गई। बताया गया है कि स्कूटी से घर लौटते समय टैंकर ने दोनों को चपेट में ले लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। 

loader

Trending Videos

 कोतवाली सदर के मोहल्ला चोथीयाना निवासी रंजीत राठौर (36 वर्ष) अपने पुत्र ऋषभ (11 वर्ष) के साथ मैनपुरी से स्कूटी से घर लौट रहे थे। बताया गया है कि बीच में वे एक स्थान पर पेशाब करने के लिए रुक गए। तभी पीछे से आ रहे गैस टैंकर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *