{“_id”:”69c6ed4517d202f06a0aeb39″,”slug”:”father-and-sons-jointly-beat-salesman-case-registered-jhansi-news-c-11-jhs1004-765179-2026-03-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: बाप-बेटों ने मिलकर सेल्समैन को पीटा, मामला दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। कपड़े सिलवाने गए पेट्रोल पंप के सेल्समैन को बाप-बेटों ने मिलकर लाठी-डंडों से पीट दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
रक्सा थाना क्षेत्र के गांव पुनावली कला में रहने वाले बालकिशुन गांव स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन हैं। 26 मार्च को वह कपड़े सिलवाने के लिए टेलर की दुकान पर गया था। दुकान से बाहर निकलते ही उन्हें गांव का रहने वाला जयहिंद अपने बेटे विक्रम व भानू प्रताप के साथ मिलकर लात-घूसों से पीटने लगा। बालकिशुन का आरोप है कि उक्त लोग उसे जान से मारने की धमकी देकर घसीट ले गए और लाठी-डंडों से पीटा। उसके शोर मचाने पर तीनों भाग गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
