राजधानी पर घर पर बेटी के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इसी समय पिता ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। लाश देख घरवाले चीख उठे। 


loader

father committed suicide by jumping from third floor During his daughter birthday party in Lucknow

anuj crime
– फोटो : iStock



विस्तार


राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में अवसाद के शिकार इलेक्ट्रीशियन सुशील कुमार (30) ने छत से कूदकर जान दे दी। परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

गोरखपुर के तिवारीपुर में रहने वाले सुशील कुमार की पत्नी बबिता और छह वर्षीय बेटी के साथ विभूतिखंड के विराजखंड में दिलीप कुमार ओझा के मकान में रहकर केयरटेकर की नौकरी करती हैं। बृहस्पतिवार को बेटी का जन्मदिन था। इसमें शामिल होने सुशील घर आए थे। 

यह भी पढ़ेंः- उपचुनाव: BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले-अखिलेश को विदेश घूमने से फुर्सत नहीं, उन्हें क्या पता प्रदेश में क्या हो रहा?

तीसरी मंजिल से लगा दी छलांग

पार्टी के बाद सभी लोग सो गए। देर रात करीब तीन बजे वह नशे की हालत में मकान की तीसरी मंजिल पर पहुंचे और छलांग लगा दी। चीख-पुकार की आवाज सुनकर बबिता बाहर आईं तो सुनील खून से लथपथ सड़क पर पड़े मिले। उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर गईं। वहां उनकी मौत हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें