बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। बताया गया है कि आरोपी की बेटी का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात से नाराज पिता ने इस वारदात को अंजाम दिया।

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने परसाखेड़ा चौकी पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। शुक्रवार की सुबह चौकी पहुंचे शख्स ने पुलिस से कहा कि मैंने अपनी बेटी को गला दबाकर मार दिया है। उसकी बात सुनकर पुलिसकर्मी दंग रह गए। उसे तुरंत हिरासत में लिया गया। वहीं थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू कर दी।
