संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Thu, 12 Sep 2024 12:37 AM IST


Female advocate murder case: Doubt over identification of body, DNA test will be done

Trending Videos



कासगंज। अधिवक्ता मोहिनी तोमर हत्याकांड में पुलिस अब माइनर में मिले शव की डीएनए जांच कराएगी। इससे शिनाख्त को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही शव मोहिनी का नहीं होने की अफवाहों पर लगाम लग सकेगी। वहीं इस हत्याकांड में पुलिस व्यावसायिक रंजिश के अलावा अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस इन कड़ियों को सिलसिलेवार जोड़ने में लगी है।अधिवक्ता मोहिनी तोमर तीन सितंबर को लापता हो गई थी। चार सितंबर को उनका शव रेखपुर माइनर में मिला था। इसकी शिनाख्त पति बृजतेंद्र तोमर व बहन रजनी ने शव के हाथ में मिले कंगन और कट के निशान से मोहिनी तोमर के रूप में की थी क्योंकि चेहरे विकृत होने से शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इसे लेकर अब सोशल मीडिया में तरह-तरह की अफवाहें चल रही हैं और शिनाख्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण भी स्पष्ट नहीं था। ऐसी परिस्थितियों में इस केस में अब पुलिस ने शव का डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय लिया है। वहीं एफआईआर के अनुसार हत्या के पीछे का कारण व्यवसायिक रंजिश बताया जा रहा है। जांच के आगे बढ़ने पर इस हत्याकांड में अन्य कई पहलू भी सामने निकल कर आ रहे हैं। इनमें प्रॉपर्टी से जुडे़ लेनदेन सहित अन्य बिंदु भी शामिल हैं। पुलिस इन सभी पहलुओं पर गौर करते हुए साक्ष्यों के अनुसार घटनाक्रम की कड़ी जोड़ने में लगी है। पुलिस की मानें तो एक-दो दिन में घटना का खुलासा हो सकता है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि पुलिस अफवाहों पर विराम देने के लिए डीएनए टेस्ट कराएगी। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। इसमें कई बिंदु शामिल हैं। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर देगी।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें