कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या की आग अभी शांत भी नहीं हुई कि आगरा में भी एक महिला अधिवक्ता का कत्ल कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

 



female advocate murdered in Agra husband's condition critical blame on brother-in-law's family

महिला अधिवक्ता का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


आगरा के अमरपुरा (जगदीशपुरा) में सबमर्सिबल पंप सही कराने के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर हमला बोल दिया। छोटे भाई की अधिवक्ता पत्नी शालिनी राजपूत को डंडे और सरिया से पीटा। उनके सिर में गहरी चोट लगी। उन्होंने इलाज के दाैरान दम तोड़ दिया। उनके पति भी गंभीर घायल हैं। पुलिस ने जेठ-जेठानी सहित 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी घर से फरार है।

Trending Videos

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *