
{“_id”:”69adc032a91c08927a0686a6″,”slug”:”female-leopard-rescued-from-dudhwa-and-brought-to-safari-etawah-news-c-216-1-etw1012-138947-2026-03-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: दुधवा से रेस्क्यू कर सफारी लाई गई मादा तेंदुआ”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

इटावा। उत्तर खीरी/बफर जोन दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग के दक्षिण निघासन रेंज के ग्राम बिहारीपुरवा से एक मादा तेंदुआ को रेस्क्यू कर रविवार को इटावा सफारी पार्क में लाया गया। इस मादा तेंदुए की उम्र लगभग चार वर्ष है। मादा तेंदुए को यहां पर उपचार के लिए लाया गया है। यह जानकारी देते हुए इटावा सफारी पार्क के डायरेक्टर डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि रेस्क्यू कर लाए गए मादा तेंदुए के कैनाइन दांत टूटे हुए हैं। सफारी पहुंचने पर उसे वन्यजीव चिकित्सकों व कीपर की देखरेख में रखा गया है। (संवाद)