female pilgrim from Andhra Pradesh died due to extreme heat in firozabad condition of two worsened

गर्मी कहर बरपा रही
– फोटो : एएनआई

विस्तार


उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार को बस सवार तीर्थ यात्रियों की भीषण गर्मी के चलते हालत बिगड़ गई। बीमार महिलाओं को उपचार के लिए ले जाया जाता उससे पूर्व ही एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बस सवार तीर्थयात्री खाना खाने को हजरतपुर निर्माणी के पास रुके थे।

आंध्र प्रदेश से अयोध्या, काशी व बृज भ्रमण के लिए करीब 25 महिला, पुरुष तीर्थयात्री प्राइवेट बस से निकले थे। सभी तीर्थयात्री बनारस और अयोध्या दर्शन करते हुए मथुरा से आगरा पहुंचे थे। वहां से भ्रमण करते हुए मंगलवार शाम पांच बजे वह खाना खाने के लिए थाना टूंडला क्षेत्र के हजरतपुर फैक्टरी के गेट के पास रुक गए। खाना खाने के बाद मुंह धोते समय अचानक बस सवार महिला लुक्का रेणुकाम्मे निवासी मुलाकुड्डारू गुंटूर, आंध्र प्रदेश चक्कर खाकर जमीन पर गिर गई।

इसके साथ ही दो अन्य महिलाओं की भी तबीयत बिगड़ गई। महिलाओं खराब तबीयत को देख उन्हें उपचार के लिए ले जाया जाता उससे पूर्व ही लुक्का रेणुकाम्मे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से बीमार महिला यात्रियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बस चालक अंजीर का कहना है कि खाना खाने के बाद महिलाओं को उल्टी भी हुई थी।

प्रथम दृष्टया महिलाओं की हालत गर्मी के चलते बिगड़ी है। उसी के चलते एक महिला की मौत हुई है। मौत के कारण पता करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दो अन्य की तबीयत खराब हुई है, उन्हें अस्पताल भेजा गया है। –अनुज कुमार, थाना प्रभारी, टूंडला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *