आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के रुनकता में एक दुकान के विवाद को लेकर महिलाओं के दो गुटों में झगड़ा हो गया। दोनों और से लाठी-डंडे चलने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बीच बचाव के दौरान दरोगा का सिर फूट गया। इस दौरान सिपाहियों के भी पसीने छूट गए।


Fierce Clash Over Shop Dispute in Agra: Police Inspector Injured 8 Arrested in Runakta

महिलाओं ने एक-दूसरे को जमकर पीटा
– फोटो : संवाद



विस्तार


आगरा के रुनकता कस्बा में पांच दुकानों के विवाद में बृहस्पतिवार को जमकर बवाल हुआ। दो पक्षों की महिलाओं ने एक-दूसरे को जमकर पीटा। बाल पकड़कर खींचे। लाठी-डंडे भी चलाए। सरेबाजार हुई घटना से लोग जुट गए। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिसकर्मियों के रोकने पर भी महिलाएं नहीं मानी। एक दरोगा भी लाठी लगने से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। माैके से 8 आरोपियों को पकड़ लिया।

loader

Trending Videos


 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें