
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की दोपहर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में छात्र और कर्मचारी आमने सामने आ गए। थोड़ी ही देर में दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ के लोगों को चोटें आईं हैं। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर शांत करने में जुटी है।
