बदायूं के गांव निजामपुर पस्तौर का पंचायतघर बुधवार को अखाड़ा बन गया। प्रधान पक्ष और पंचायत सहायक पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई। लोगों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंककर मारीं। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को पकड़कर थाने ले आई।
{“_id”:”66e1a23eb28c2ee33009d232″,”slug”:”fight-between-the-village-head-and-the-panchayat-assistant-parties-in-the-panchayat-house-2024-09-11″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पंचायतघर में मारपीट: प्रधान पर गबन के आरोपों की जांच करने गए डीपीआरओ, हटते ही दोनों पक्षों में चलीं कुर्सियां”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

पंचायतघर में जमकर चलीं कुर्सियां
– फोटो : वीडियो ग्रैब
बदायूं में गांव निजामपुर पस्तौर के प्रधान पर आरोप लगे तो डीएम निधि श्रीवास्तव ने जांच के आदेश दे दिए। बुधवार को डीपीआरओ यावर अब्बास जांच करने गांव पहुंचे। प्रधान पक्ष और पंचायत सहायक पक्ष के लोग पंचायतघर पहुंचे। जैसे ही डीपीआरओ जांच करने के बाद वहां से निकले वैसे ही दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। हाथापाई के साथ ही जमकर कुर्सियां चलीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई।
विकास खंड क्षेत्र सलारपुर के गांव निजामपुर पस्तौर के पंचायत सहायक मुशीर अहमद व रोजगार सेवक ओमवीर यादव सहित 10 ग्रामीणों ने एक सितंबर को डीएम निधि श्रीवास्तव को शपथ पत्र देकर शिकायत की थी। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान मोहम्मद फहीम ने विकास कार्यों में हेराफेरी कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया।
ग्रामीणों ने बताया कि मनरेगा द्वारा अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब के कार्य के लिए आए लाखों रुपये प्रधान ने अपने सगे संबंधियों के नाम मस्टरोल में दर्ज कर धनराशि निकाल ली। इतना ही नहीं गांव में लगे इंडिया मार्क हैंडपंपों को रिबोर एवं मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये निकाले गए हैं।