Fight between two groups of guides for taking tourists to Taj case registered constable also named

ताज में पर्यटक को घुमाने के लिए गाइडों के दो गुटों में झगड़ा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के शिल्पग्राम पर बृहस्पतिवार को भारतीय पर्यटक को ताजमहल घुमाने के लिए गाइडों के दो गुटों में झड़प हुई। एक ने दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया। सूचना पर पर्यटन थाना पुलिस पहुंची। मामले में 36 गाइडों की तहरीर पर बलवा, मारपीट, चौथ मांगने, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया गया है। इसमें एक सिपाही सहित 4 नामजद और 10 अज्ञात आरोपी हैं। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शिल्पग्राम स्थित गाइड सुविधा केंद्र से अधिकृत गाइड पर्यटकों को घुमाने ले जाते हैं। गाइड हेमंत कुमार गुप्ता, नीरज कुमार गुप्ता, धीरज कुमार सहित 36 ने पुलिस को तहरीर दी। कहा कि गाइड हेमंत दोपहर में 12:30 बजे अपने नंबर की प्रतीक्षा में थे। तभी बजरंगी, ज्ञानेंद्र, रवि सहित 8-10 अज्ञात लोग आए और मारपीट की। बचाव में कई गाइड आ गए। उनसे भी आरोपियों ने मारपीट की। इससे पर्यटक और गाइड दहशत में आ गए। पर्यटन पुलिस को देख आरोपी काम नहीं करने और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। आरोपियों का संरक्षण एक सिपाही भारतेंदु करता है। आरोप लगाया कि वह भी घटना में शामिल है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें