fight between two parties, Eight arrested

गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड स्थित मोहल्ला माइयान में 13 अप्रैल की शाम को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई गाली-गलौज और मारपीट के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

एक भूखंड को लेकर दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज होने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडा लेकर आमने-सामने आ गए। जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट की सूचना मिलने पर कोतवाली सदर पुलिस पहुंच गई। जैसे-तैसे माहौल को शांत कराया। 

पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया था और घायलों का बागला संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया।अब इस मामले में रविवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपियों में उत्तम, राजा, कृष्णा, नवल, गोलू, सोनू, सुमित व ह्देश हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *