
घटना के बाद पहुंची पुलिस।
– फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार की देर रात कुत्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने कई राउंड गोलियां भी चलाईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई।
Trending Videos
घटना कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के भगीपुर मोहल्ला की है। बताया गया कि आरोपी गौरव ने कुत्ते को मारने का प्रयास किया। दूसरे युवक प्रशांत ने रोका तो विवाद करने लगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि गौरव और प्रशांत के बीच काफी देर तक झगड़ा होता रहा।
कुछ ही समय में मारपीट हो गई। मारपीट में तीन लोगों के चोटें आई हैं। आरोप है कि गौरव ने कई राउंड फायरिंग भी की। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आरोपी की तलाश कर रही है।
