fight broke out between husband and wife over consuming gutkha in Agra matter reached thana

woman demo
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में मायके से ससुराल न ले जाने पर नाराज पत्नी परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गई। उसने मदद की गुहार लगाई। तीन तारीखों पर भी समझौता न होने पर पति के खिलाफ केस दर्ज करने की संस्तुति की गई है। मामला हरी पर्वत थाना क्षेत्र के जीवनी मंडी का है। इनकी शादी आठ माह पहले हुई थी।

काउंसलर डॉ. अमित गौड़ के मुताबिक पति जूते का काम करता है। उसका कहना है कि पत्नी गुटखा खाकर घर के हर कोने में पीक मार देती है। गुटखा दुकान से खुद लाती है। किसी की इज्जत भी नहीं करती। इस बात से नाराज होकर मायके भेज दिया था। वहीं पत्नी का कहना है कि वह गुटखा खाती है। मगर, किसी के सामने नहीं खाती। घर में साफ सफाई का भी ध्यान देती है। 

यह भी पढ़ेंः- अटल बिहारी वाजपेयी जयंती: पूर्व पीएम की जन्मस्थली जाएंगे सीएम योगी, सांस्कृतिक संकुल केंद्र का करेंगे लोकार्पण

आरोप है कि पति ने शादी के दो महीने के बाद ही मायके भेज दिया। इसके बाद कभी लेने के नहीं आया। वह पिछले छह महीनों से मायके में है। दंपती में पहली तारीख पर समझौता हो गया था। पत्नी ने गुटखा न खाने के लिए हामी भरी थी। बाद में फिर खाने से झगड़ा हो गया। इसके बाद तीन तारीखों पर और बुलाया लेकिन बात नहीं बन सकी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *