संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Mon, 18 Nov 2024 12:43 AM IST

loader

Fight over bike demand, uncle dies, nephew injured

ननके की फाइल फोटो।



श्रवस्ती। बाइक को लेकर केरवनिया जानकी नगर में शनिवार देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान चाचा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम केरवानिया जानकी नगर के मजरा रामनगर निवासी सुनील (26) की बाइक गांव के ही जिलेदार का छोटा भाई मांग कर ले गया था। वापस देने के दौरान बाइक गिर गई थी। इसी बात को लेकर जिलेदार का सुनील के चाचा ननके उर्फ रामस्वरूप (49) से शाम करीब सात बजे कहासुनी हो गई। तभी जिलेदार ने बांस की बल्ली से ननके के सिर पर वार कर दिया। इससे वह बेहोश होकर गिर गए। चाचा को बचाने पहुंचे सुनील को जानमाल की धमकी देते हुए जिलेदार ने मारा पीटा। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। दोनों घायलों को एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। जहां इलाज के दौरान ननके की मौत हो गई। मामले में मृतक की पत्नी केवली ने जिलेदार पर अपने पति की हत्या करने व भतीजे को जानमाल की धमकी देने व गाली देने का आरोप लगाते हुए भिनगा कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी प्रवीण कुमार यादव का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी घर छोड़ कर फरार है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *