
आरोपी गिरफ्तार।
– फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के लाला का नगला में मोबाइल रीचार्ज करने को लेकर हुई मारपीट और पथराव में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य चार अरोपियों की तलाश जारी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के लाला के नगला में मोबाइल रीचार्ज करने को लेकर 27 जनवरी को दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस दौरान पथराव भी हुआ था। मारपीट व पथराव में कई लोग चोटिल हुए थे। पुलिस ने घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया था। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इनमें से एक आरोपी को सदर कोतवाली पुलिस ने 28 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम शारिक पुत्र जमील निवासी लाला का नगला थाना सदर कोतवाली बताया। पुलिस अन्य अरोपियों की तलाश कर रही है।
