Fighting due to election rivalry, five named

Trending Videos



अमर उजाला ब्यूरो

Trending Videos

झांसी। रक्सा के अठोंदना में बीडीसी सदस्य के चुनाव के बाद शुक्रवार रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। एक पक्ष ने मारपीट के दौरान तमंचे की नोंक पर लूटपाट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अठोंदना निवासी दीपक वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह गांव में भौंसासुर बाबा के मंदिर में बैठा था। दोपहर करीब 2 बजे गांव के मुनिया यादव उर्फ नरेंद्र, मोहित यादव, खुटखुट पहुंचे और विवाद करने लगे। इसी दौरान इन लोगों ने तमंचा निकाल लिया। गाली गलौज करते हुए उससे नकदी, मोबाइल एवं सोने का ब्रासलेट लूट ले गए। उसके विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचा से फायर किया। उधर, दूसरे पक्ष का आरोप है कि चुनाव के बाद से सत्ता पक्ष के लोगों की ओर से उनको परेशान किया जा रहा है। कुछ दिन पहले भी जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने सिर्फ एक पक्ष की ही रिपोर्ट दर्ज की। उधर, पुलिस ने दीपक वर्मा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *