संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

ललितपुर। रुपयों के हिसाब को लेकर परिवार के ही एक पक्ष ने अपने ही भाई और उसके परिवार वालों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। छह से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। मारपीट का वीडियो साेशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मोहल्ला रामनगर निवासी तुलसीराम ने बताया कि रविवार दोपहर में वह अपने परिजनों संग घर पर था। इसी दौरान देवकी नंदन, गौतम, अनिल, दीपक निवासी रामनगर, बालचंद निवासी बांसी हाल निवासी पिसनारी घर आए। सभी अपने अपने हाथों में लाठी-डंडा व लोहे की छड़ लिए थे। आरोपियों ने उससे कहा कि वह लोग उनकी मां शांतिदेवी की पेंशन का पैसा खा रहे हैं। आरोपियों ने उसे व उसकी पत्नी सरोज और बहू सोनिया के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। बीच बचाव करने आए भाई मेहरबान (50), मेहरबान की पत्नी संगीता (45), पुत्री मधु (22), अंजू (23), अमन (24), साहिल (15) के साथ भी मारपीट की। सभी घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित देवकीनंदन की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *