अंतिम मतदाता सूची हुई फाइनल, 41072 मतदाता बढ़े
-पुुरुष के सापेक्ष महिला मतदाताओं की संख्या रही अधिक
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया। इसमें जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में 41 हजार से अधिक नए मतदाता इस बार जुड़ गए हैं। इसमें महिलाओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है। वहीं 23 हजार के करीब मृतक व अन्य मतदाताओं के नाम सूची से बाहर किए गए हैं।
चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले के बूथों पर 2024 जनवरी में 18 साल की उम्र पूरी कर रहे नए मतदाताओं के नाम शामिल करने और मृतक व विस्थापित लोगों के नाम हटाने के लिए अभियान शुरू किया था। मंगलवार को यह काम पूरा होने के बाद चारों विधानसभाओं के मतदाताओं के नाम की अंतिम सूची का प्रकाशन आयोग के निर्देश पर कर दिया गया। यह अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन आयोग की बेवसाइट पर अपलोड करने के साथ सभी विधानसभाओं के बूथों पर भी भेजा गया है। इसमें 41072 नए मतदाता इस बार शामिल हुए हैं। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 19237, महिला मतदाताओं की संख्या 21828 और 7 मंगलामुखी भी शामिल हैं। इसके अलावा 23 हजार के करीब मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।
विधानसभा वार बढ़े मतदाता
विधानसभा- पुरुष- महिला-मंगलामुखी
मैनपुरी- 4212-4936-शून्य
भोगांव- 5331-6000- दो
किशनी- 4413-5417-तीन
करहल-5281-5475-दो
कुल योग- 19237-21828-सात
