अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा

Updated Mon, 16 Sep 2024 09:52 PM IST

भाई का आरोप है कि पत्नी चेतन का उत्पीड़न करती थी। वह अपने पति को तलाक लेने की धमकी देती थी। इस कारण चेतन ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।



Finance employee committed suicide by jumping in front of a train

शव
– फोटो : प्रतीकात्मक

Trending Videos



विस्तार


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के ओढ़पुरा के निकट फाइनेंस कर्मचारी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक का पत्नी से अलगाव चल रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुट गई है।

Trending Videos

आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा जाट निवासी चेतन प्रकाश (35) हाथरस में एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। वह ओढ़पुरा के निकट कमरा लेकर रहते थे। उनकी शादी को करीब 15 साल हो चुके हैं। पत्नी अपने मायके में रह रही थी। 

भाई का आरोप है कि पत्नी चेतन का उत्पीड़न करती थी। वह अपने पति को तलाक लेने की धमकी देती थी। इस कारण चेतन ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने अपने पीछे दो बच्चों को रोते-बिलखते छोड़ा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *