Fir against congress leaders for protesting against Hindaburg report.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


ईडी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित सौ लोगों के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। चौकी इंचार्ज ने इनके खिलाफ थाने में शिकायत की है। इसके अलावा गौतमपल्ली थाने में 23 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Trending Videos

चौकी इंचार्ज हजरतगंज राहुल कुमार सिंह के मुताबिक कांग्रेस पार्टी कार्यालय से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को समर्थक हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर ईडी कार्यालय पर प्रदर्शन करने जा रहे थे। जबकि शहर में निषेधाज्ञा लागू है। राजभवन गेट नंबर दो के पास जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया तो प्रदेश अध्यक्ष व समर्थक हंगामा करने लगे।

ये भी पढ़ें – किस पाली में आएगा कौन सा पेपर… अफसरों को भी नहीं पता; बोर्ड ने बनाई यह रणनीति

ये भी पढ़ें – विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी… कांग्रेस ने बनाया ये प्लान, अब इस रणनीति पर काम कर रही पार्टी

इस पर हजरतगंज थाने में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राज, पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, सांसद तनुज पूनिया, राष्ट्रीय महासचिव धीरज गुर्जर, कोषाध्यक्ष शिव पांडेय, पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, एनएसयूआई के अनस रहमान, प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, संगठन सचिव अनिल यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, युवा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी, सेवा दल मध्य के पूर्व अध्यक्ष राजेश काली, अध्यक्ष दक्षिणी डॉ. शहजाद आलम और अमित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

गौतमपल्ली थाने में भी केस दर्ज

गौतमपल्ली थाने के गुलिस्तां चौकी प्रभारी रमेश चंद्र पांडेय ने भी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश, उपाध्यक्ष प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, प्रदेश मंडल नावेद नकवी, नितांत सिंह उर्फ नितिन, रुद्रदमन सिंह बबलू, शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, डॉ. शहजाद आलम, चेयरमैन ओबीसी मनोज यादव, प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस अंकित तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष एनएसयू अनस अहमद, कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस शिव पांडेय, प्रवक्ता संजय दीक्षित, प्रवक्ता संजय सिंह, लल्लन कुमार, बल्देव सिंह लाटी, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ममता चौधरी, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश मोहित अहमद, पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी, एनएसयूआई के महासचिव आरएन मिश्र, ओबीसी मोर्चा के विनोद यादव, दीप रैकवार व 150 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें