FIR filed against land mafia Rajiv Rana and 33 others under the Gangster Act in Bareilly

भूमाफिया राजीव राना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली के पीलीभीत बाइपास गोलीकांड मामले में इज्जतनगर थाना पुलिस ने भूमाफिया राजीव राना समेत 33 लोगों के खिलाफ गैगस्टर एक्ट के तहत की नई रिपोर्ट दर्ज की है। नामजद आरोपियों में राजीव राना के परिवार के लोग और केपी यादव समेत कई गुर्गे भी शामिल हैं। भविष्य में प्रशासन की मदद से आरोपियों की संपत्ति का चिन्हिकरण भी हो सकता है।

22 जून को पीलीभीत बाइपास पर बेशकीमती प्लॉट को लेकर प्रॉपर्टी डीलर राजीव राना और आदित्य उपाध्याय के गुटों के बीच फायरिंग हुई थी। अंधाधुंध फायरिंग के वीडियो देशभर में वायरल हुए थे। इस मामले में कई आरोपी जेल भेजे गए। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद राजीव और उसके कई गुर्गे भी जेल से बाहर आ गए थे। जेल से बाहर आते ही पुलिस सक्रिय हो गई। 

एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर इज्जतनगर थाना पुलिस ने राजीव राना गिरोह को 33 सदस्यों के साथ पंजीकृत किया है। पीलीभीत बाइपास पर जिस बेशकीमती प्लॉट को लेकर 22 जून को गोलीकांड हुआ था, उस प्लॉट को लेकर भविष्य में विवाद की गुंजाइश खत्म करने के लिए पुलिस उसे गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त करने की कार्रवाई कर सकती है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें