{“_id”:”67180cfd95d64c236f023722″,”slug”:”fir-filed-against-shopkeeper-for-selling-fertilizer-by-charging-rs-200-extra-orai-news-c-224-1-ori1005-121282-2024-10-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: दो सौ रुपये अधिक लेकर खाद देने पर दुकानदार पर रिपोर्ट दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Wed, 23 Oct 2024 02:07 AM IST

FIR filed against shopkeeper for selling fertilizer by charging Rs 200 extra

Trending Videos



उरई। निर्धारित दरों से अधिक दाम लेकर खाद बेच रहे दुकानदार पर कृषि अधिकारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान किसान ने लिखित रूप से अधिक रुपये लेने की शिकायत की थी।

Trending Videos

एट थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि एट के गुप्ता खाद भंडार पर वरिष्ठ प्राविधिक सहायक पुष्कर दीक्षित, प्रक्षेत्र अधीक्षक जखौली अमित व वरिष्ठ प्राविधिक सहायक चंद्रकांत सिंह ने 21 अक्तूबर को निरीक्षण किया था, इसमें वहां मौजूद किसान एट निवासी रविंद्र कुमार दो बैग डीएपी खाद लेकर जा रहा था। टीम ने उससे जानकारी ली तो उसने बताया था कि विक्रेता ने उससे 1350 रुपये बोरी के स्थान पर 1550 रुपये की बिक्री की है। लिखित शिकायत मिलने पर टीम ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद दुकान संचालक सत्यप्रकाश गुप्ता के खिलाफ अधिक दर पर खाद बिक्री किए जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें