FIR Lodged against BJP MLA and 15 other for misdeeds and land grabbing in Badaun

भाजपा विधायक हरीश शाक्य
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं में जमीन हड़पने और महिला से सामूहिक दुष्कर्म समेत कई आरोपों में एमपीएमएलए कोर्ट के आदेश पर भाजपा के बिल्सी विधायक हरीश शाक्य समेत 16 लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। भाजपा विधायक पर आरोप है कि इन्होंने अपने भाइयों और अन्य लोगों के साथ जमीनों पर कब्जा कर लिया। साथ ही एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। 

Trending Videos

सिविल लाइंस क्षेत्र के एक युवक का बिल्सी के भाजपा विधायक हरीश शाक्य, उनके भाई, बरेली के दो व्यापारी व कुछ अन्य लोगों से दो वर्ष से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़ित का आरोप है कि भाजपा विधायक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि विधायक उसकी 20 बीघा जमीन को हड़पना चाहते हैं। 

हत्यारा बना साधु: 32 साल तक पुलिस को दिया चकमा, इस बार कंजड़ कर बैठा मजबूरी में एक चूक और हुआ गिरफ्तार

17 सितंबर 2024 को युवक की मां और उसकी पत्नी विधायक के कैंप कार्यालय पर पहुंची तो पत्नी के साथ विधायक व अन्य दो लोगों ने दुष्कर्म किया। पूरे मामले को सुनने के बाद न्यायाधीश लीलू चौधरी ने विधायक समेत 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश 12 दिसंबर को दिए थे। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *