{“_id”:”6711647ea68176d1790000b4″,”slug”:”fire-breaks-out-in-readymade-clothes-shop-in-gandhi-chowk-amethi-news-c-96-1-lu11005-127788-2024-10-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Amethi News: गांधी चौक में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में लगी आग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 18 Oct 2024 12:54 AM IST

अमेठी के गांधी चौक स्थित कपड़े की दुकान में लगी आग को बुझाते लोग।
अमेठी सिटी। अमेठी के गांधी चौक स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान में बृहस्पतिवार देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की सूचना के बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची। दमकल टीम को आग बुझाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। बिजली आपूर्ति बंद कर आग बुझाई गई। आग से करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
अमेठी कस्बे के गल्ला मंडी निवासी संतोष अग्रहरि की गांधी चौक के पास रेडीमेड कपड़ों की बड़ी दुकान है। बृहस्पतिवार की शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के चलते संतोष अग्रहरि दुकान बंद कर कार्यक्रम में शामिल होने चले गए थे। देर शाम दुकान से धुआं निकलता देख कर आसपास के अन्य दुकानदारों ने तत्काल संतोष अग्रहरि को सूचना दी। साथ ही दमकल टीम को भी फोन से घटना की जानकारी दी।
फायर ब्रिगेड टीम फौरन मौके पर पहुंची। जैसे ही दुकान का शटर खोला गया, वैसे ही पूरी दुकान आग का गोला बन गई। दुकान में आग की सूचना से वहां भीड़ जमा हो गई। आग बुझाने के लिए बिजली आपूर्ति बाधित की गई। घंटों की मशक्कत के बाद दमकल टीम आग बुझा पाई। राजस्व टीम को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
खत्म हो गया पानी, बाल्टियों से लोगों ने आग बुझाने में की मदद
आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल टीम पहुंची थी। आग बुझाते समय ही दमकल गाड़ी से पानी खत्म हो गया। जिसके बाद कुछ देर आग बुझाने की प्रक्रिया रोकनी पड़ी। दमकल टीम वाहन लेकर पानी लेने गई। इस बीच लोगों ने बाल्टियों में घरों से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की। पानी लाने के बाद दमकल टीम ने दोबारा आग बुझानी शुरू की। तब जाकर आग पर काबू पाया। इस बीच आग बुझाने में देरी के चलते लोगों ने आक्रोश भी देखा गया। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
